पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा ने भाजपा का थामा दामन
पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा ने भाजपा का थामा दामन Social Media
भारत

हिमाचल प्रदेश में पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा ने कांग्रेस का छोड़ा साथ भाजपा का थामा दामन

Priyanka Sahu

दिल्ली, भारत। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा ने अपनी पार्टी चेंज कर ली है और आज बुधवार को नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आज दोनों विधायक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

लखविंदर के पार्टी में शामिल होने से बीजेपी को निश्चित रूप से ताकत मिलेगी :

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा के भाजपा ज्वाइन करने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने लखविंदर सिंह राणा को लेकर कहा- कांग्रेस उपाध्यक्ष और नालागढ़ से 2 बार विधायक रहें लखविंदर सिंह ।राणा जी भी आज हमारे पार्टी में शामिल हुए हैं, आपके पार्टी में शामिल होने से बीजेपी को निश्चित रूप से ताकत मिलेगी।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पवन कुमार काजल को लेकर भी अपना बयान दिया और पवन के पार्टी में शामिल होने को लेकर भी यह बात कही कि, ''कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल जी कांगड़ा से 2 बार विधायक रहें और वो आज हमारे पार्टी में शामिल हुए हैं तो मैं उनका स्वागत करता हूं, इनके पार्टी में शामिल होने से बीजेपी को बड़ी ताकत मिलेगी।'

बता दें कि, CM जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जब बीजेपी की सदस्यता ली, उस दौरान प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बीते मंगलवार को पवन काजल को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व सांसद चंद्र कुमार को इस पद की जिम्मेदारी दी थी। ऐसे में पवन कुमार काजल कांगड़ा में अचानक बदले समीकरणों से परेशान चल रहे थे। इसी दौरान नालागढ़ में लखविंदर राणा पहले से ही कांग्रेस की अंधरुनी राजनीति से परेशान चल रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT