हिमाचल में मानसून सक्रिय, अलर्ट जारी
हिमाचल में मानसून सक्रिय, अलर्ट जारी Social Media
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मानसून सक्रिय, अलर्ट जारी

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दस्तक देने के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया और पिछले दो दिनों से प्रदेश में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई । पहाड़ी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में 69 मिमी, काहू 37, जोगिन्द्रनगर 27, भोरंज 26, नालागढ़ 25, सरकाघाट 22, अर्की 21, सुंदरनगर, नैनादेवी 18, मंडी 17, कसौली, देहरा गोपीपुर, बिसा और अंब में 14, चंबा, बिलासपुर और डलहौजी में 13, पालमपुर और हमीरपुर में 11 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिला में लगातार पांच दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह से बारिश हो रही है। पहाड़ों की रानी धुंध की आगोश में लिपटी हुई है। लोगों को नदी नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि आगामी दो दिनों में हिमाचल में ज्यादातर इलाकों में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान है। दो दिनों बाद मॉनसून की रफ्तार धीमी हो जाएगी। उसके बाद करीब सप्ताह बाद दोबारा मॉनसून सक्रिय हो जाएगा।

आज प्रदेश में उना में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 30.7 डिग्री रहा जबकि किन्नौर जिले के कल्पा और शिमला में 17.0 डिग्री, सुंदरनगर 21.6, भुंतर 21.8, हमीरपुर में 24.8, कांगड़ा में 22.1, नाहन में 28.3, चंबा में 19.8, धर्मशाला में 22.6, डलहौजी में 14.4 और केलांग में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कांगड़ा में छह डिग्री तक पारा लुढ़का है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT