दिल्ली में भी हुई 'दुमका' जैसी घटना
दिल्ली में भी हुई 'दुमका' जैसी घटना Social Media
भारत

दिल्ली में भी हुई 'दुमका' जैसी घटना: सनकी आशिक ने 11वीं की छात्रा को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Sudha Choubey

दिल्ली, भारत। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी 'दुमका' जैसी घटना सामने आई है। यहां एक लड़की एकतरफा के घिनौने प्यार का शिकार हो गई। एक युवक ने बीच सड़क पर छात्रा को गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना को झारखंड के दुमका जैसी वारदात माना जा रहा है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार:

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के संगम विहार में एक छात्रा की गोली मार कर हत्या करने का प्रयास करने वाले अमानत अली को आज गुरुवार (1 सितंबर, 2022) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता नाबालिग है। अमानत अली सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में था और पिछले 4-5 महीनों से उसका पीछा कर रहा था। दुमका में शाहरुख द्वारा अंकिता को जलाए जाने की खबर के बीच दिल्ली से ये घटना सामने आई थी।

DCP बेनिता मैरी जयकर ने कही यह बात:

इस मामले में DCP बेनिता मैरी जयकर ने कहा कि, "25 अगस्त को 16 वर्षीय बच्ची को संगम विहार इलाके में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने बताया 3 अभियुक्त हैं जिनमें से एक अमानत अली है। बच्ची पिछले 2 साल से अमानत को जानती थी, कुछ समय पहले उनकी बातचीत बंद हो गई थी।"

उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, "स्थानीय सूत्रों और CCTV से पता चला कि बाकी के दो अभियुक्त बॉबी और पवन हैं। जिसके बाद तलाश कर हमने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। अमानत का कहना है कि, वह उस बच्ची से प्रेम करता था। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद हुए हैं।"

जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले झारखंड के दुमका जिले में एक लड़की एकतरफा घिनौने प्यार की शिकार हुई, जिसमें आरोपी ने 15 साल की अंकिता पर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिसके बाद 5 दिनों तक तड़पने के बाद अंकिता की मौत हो गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT