राज एक्सप्रेस। घातक कोरोना वायरस की विपदा से पूरे देश का कोना-कोना जूझ रहा है और अब ये वायरस का फैलाव और अधिक न बढ़े इसके लिए सरकार द्वारा हर संभव कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन इसी बीच अब कोरोना महामारी ने भारतीय नौसेना को भी अपना शिकार बना लिया है।
21 नौसेनिक कोरोना पॉजिटिव :
मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई स्थित INS आंग्रे नौसैनिक अड्डे पर भारतीय नौसेना के 25 से अधिक कर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ है, जिसमें से 21 सैनिक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ये ऐसा पहला मामला है जब भारतीय नौसेनिक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हों। बताया जा रहा है कि, भारतीय नौसेना के परिसर INS आंग्रे में कोरोना संक्रमण के केस जिस परिसर से सामने आए वह मुंबई के तटीय इलाके में स्थित है।
परिसर को किया सील :
कोरोना से प्रभावित INS आंग्रे में एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद संक्रमित परिसर और आईएनएस आंग्रे बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। साथ ही कोरोना पॉजिटिव नौसेनिकों को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।
संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी :
अब प्रशासन और नेवी की टीम उन अफसरों की तलाश में जुटी है जो कोरोना पीड़ित मरीजों के संपर्क में आए हैं। साथ ही पॉजिटिव मिले मरीजों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। खबरों के अनुसार ये बात भी सामने आई है कि, 7 अप्रैल को INS आंग्रे बेस पर कोरोना के पहले मामले की पुष्टि हुई थी, इसके बाद संक्रमित जवान से संपर्क में आए अन्य सभी जवानों का भी टेस्ट कराया गया, तो 21 नेवी भी इसकी चपेट में आए। मुंबई परिसर में कोरोना के एक सैनिक से बाकी लोगों में वायरस का संक्रमण फैला है।
बता दें कि, इसके पहले सेना प्रमुख एम एम नरवणे ने भारतीय सेना में 8 जवानों को कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी दी थी।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।