करवट ले रहे मौसम का ताजा अपडेट- कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
करवट ले रहे मौसम का ताजा अपडेट- कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज Social Media
भारत

करवट ले रहे मौसम का ताजा अपडेट- कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। उत्तर भारत में पिछले दो हफ्तों से पड़ रही कड़ाके की ठंड का सितम अब जाके थमा है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है, लेकिन मौसम का ताजा अपडेट सामने आया है, जिसमें मौसम करवट लेने वाला है और इस माह जनवरी के बचे हुए दिनों में अब लोगों को बारिश, आंधी, धूप, बादल जैसा मौसम नजर आने वाला है।

दिल्ली समेत 6 राज्यों में बारिश की संभावना :

बताया जा रहा है कि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली समेत 6 राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 22 जनवरी को राजधानी दिल्‍ली का मौसम धुंध की सफेद चादर ओड़ा, हालांकि, बाद में धूप खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद 24 से 26 जनवरी तक दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले सप्ताह तक दिल्ली में तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। आज भी तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

  • उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 24 और 25 जनवरी को भारी बारिश का अनुमान है।

  • पंजाब-हरियाणा में भी 24 जनवरी को बारिश पड़ने की संभावना है।

  • उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

दरअसल, शीतलहर न चलने के कारण बीते दो दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हुआ। इससे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन भी हुआ, जिससे साढ़े घंटे तक यातायात ठप रहा।

आज भारतीय रेलवे ने 441 ट्रेनों को किया रद्द : वहीं, कोहरे के चलते आज रविवार को भारतीय रेलवे की ओर से 441 ट्रेनों को रद्द किया गया है, इस दौरान दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से चलने वाली 396 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द, बल्कि 45 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT