Postpaid mobile Services Restored
Postpaid mobile Services Restored Social Media
जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: दो माह बाद आज से बजेगी पोस्टपेड मोबाइलों की घंटी

Priyanka Sahu

हाइलाइट्स :

  • जम्मू-कश्मीर में आज से पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल।

  • राज्य में घाटी के 40 लाख लोगों को बड़ी राहत।

  • 5 अगस्त से फोन सेवाओं पर प्रतिबंध लगा था।

राज एक्‍सप्रेस। जहां आजकल लोग 1 मिनट भी अपना फोन चलाएं बिना नहीं रह पाते वहीं घाटी के लोगों के मोबाइल फोनों की घंटी लगभग 2 महीने बाद बजेगी। जी हां! ये सच है क्‍योंकि, जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाने और आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से यहां प्रतिबंध लगा हुआ था। इस पर आज राज्य में घाटी के 40 लाख लोगों को बड़ी राहत देने का निर्णय (Postpaid mobile Services Restored) लिया गया हैं।

पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं आज से बहाल :

घाटी में लगभग 66 लाख मोबाइल ग्राहक हैं, जिनमें से लगभग 40 लाख ग्राहकों के पास पोस्ट-पेड सुविधाएं हैं और इन्‍हीं ग्राहकों के लिए ये निर्णय लिया गया। कि, घाटी पर आर्टिकल 370 हटाने के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं व इसे देखते हुए प्रशासन ने पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं आज अर्थात 14 अक्‍टूबर को बहाल किए जाने का फैसला किया है, हालांकि अभी इंटरनेट सेवाओं को शुरू नहीं किया गया है, सिर्फ मोबाइल सेवाएं ही शुरू हुई हैं।

बहुत ही जल्‍द अन्‍य सुविधाएं भी होगी बहाल :

अधिकारियों द्वारा ये बात कहीं है कि, हम राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाएं हुए हैं और बहुत ही जल्द इंटरनेट सेवा व प्री-पेड सेवायें भी पूरे राज्य में दोबारा शुरू हो जाएंगी। वैसे जम्मू-कश्मीर में लगे हुए सभी प्रतिबंध को धीरे-धीरे हटा कर जन-जीवन को पटरी पर लाने की कवायद लगातार जारी है, यहां पहले स्‍कूल-कॉलेज खोलने के बाद व केंद्र द्वारा पर्यटकों के लिए घाटी खोलेे जाने के 2 दिन बाद ही पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं शुरू करने का यह कदम उठाया गया है।

कब से लगा था फोन सेवाओं पर प्रतिबंध :

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त को फोन सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया था, तभी से यहां पर फोन सेवाएं बंद थीं, जिसे आज करीब 70 दिन हो चुके हैं। सरकार ने पिछले माह में टेलीफोन के सभी एक्सचेंज चालू और लैंडलाइन सेवाओं को बहाल कर दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT