एमएस धोनी को मिला पूर्वी भारत के सर्वश्रेष्ठ गोपालक का सम्मान
एमएस धोनी को मिला पूर्वी भारत के सर्वश्रेष्ठ गोपालक का सम्मान Social Media
झारखंड

एमएस धोनी को मिला पूर्वी भारत के सर्वश्रेष्ठ गोपालक का सम्मान

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूर्वी भारत के सर्वश्रेष्ठ गोपालक का सम्मान मिला है। रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र प्रादेशिक कृषि मेला सह एग्रोटेक किसान मेला में शनिवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने एमएस धोनी को पूर्वी भारत के सर्वश्रेष्ठ गोपालक का सम्मान दिया। धोनी की अनुपस्थिति के प्रतिनिधि के रूप में उनके कर्मचारी कुणाल गौरव ने यह सम्मान प्राप्त किया।

एमएस धोनी की ओर से भी इस मेले में अपने फॉर्म हाउस सह डेयरी में रहने वाले कुछ गायों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी। धोनी के प्रतिनिधि रूप में सम्मान ग्रहण करने पहुंचे कुणाल गौरव ने बताया कि धोनी इन गायों को बहुत प्यार करते है, वे जब भी रांची स्थित अपने फार्म हाउस आते है, तो दिन में एक बार इनके पास जरूर आते हैं। कुणाल ने बताया कि धोनी अभी अपने डेयरी फार्म में 70 से अधिक गायों का पालन कर रहे हैं। इनमें फ्रेजियन और साहिवाल नस्ल की गाय शामिल है, इन्हें इन्हें पंजाब से लाया गया है। इनसे रोजाना लगभगा 400 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। गायों का सारा दूध काउंटर से ही बेचा जाता है।

दूध के अलावा धोनी ऑर्गेनिक सब्जी की खेती भी कर रहे हैं। धोनी इसे लोकल बाजार के साथ विदेश में भी बेचने की तैयारी कर रहे हैं। झारखंड सरकार की मदद से दुबई के एक्सपोर्टर से बात भी फाइनल हो गई है। बहुत जल्द इसकी ट्रांसपोर्टिंग भी शुरू हो जाएगी।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT