UP लगातार विकास की ओर अग्रसर है: JP नड्डा
UP लगातार विकास की ओर अग्रसर है: JP नड्डा Social Media
भारत

योगी जी ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है, UP लगातार विकास की ओर अग्रसर है: JP नड्डा

Priyanka Sahu

उत्‍तर प्रदेश, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर दौरे पर पहुंचे हैं, इस दौरान उन्‍होंने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया।

योगी जी ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है :

गोरखपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जेपी नड्डा ने कहा- गोरखपुर का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, किसी वर्ग विशेष का नहीं है, किसी जाति विशेष का नहीं है, ये सम्मेलन समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाला भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। केंद्र से मोदी जी ने पूरा आशीर्वाद उत्तर प्रदेश पर रखा है और योगी जी ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उत्तर प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है।

हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि, हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जिसमें आंतरिक प्रजातंत्र हैं। जिसके अंतर्गत एक साधारण परिवार से आने वाला एक साधारण कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है और मुझ जैसा कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन जाता है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जेपी नड्डा के संबोधन की बातें-

  • भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर चलती है। दूसरी राजनीतिक पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती हैं। हम लोग 'सबका साथ' इस बात को लेकर चलते हैं और वो लोग सिर्फ 'वोटबैंक' के लिए राजनीति करते हैं।

  • मुझे पूरा विश्वास है कि आप पूरी ताकत से बूथ-बूथ पर काम को आगे बढ़ाते हुए, संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाने के लिए प्रयास करेंगे। मेरे मन में ये प्रश्न खड़ा होता है कि भाजपा तो महात्मा गांधी से लेकर पटेल जी को याद करती है। लेकिन जब चुनाव आते हैं तो दूसरे लोगों को पाकिस्तान और जिन्ना क्यों याद आने लगते हैं?

  • कुछ लोग कहते थे कि देश बदल रहा है क्या? प्रदेश बदल रहा है क्या? आज देश के विषय में दुनिया कहने लगी है कि अगर हमें दृष्टि और दिशा मिलेगी, तो भारत इसमें अग्रणी भूमिका निभाएगा।

  • आज उत्तर प्रदेश में फोरलेन और सिक्सलेन हाइवे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और एक के बाद एक विकास की नई कहानी लिखी जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT