Karnataka Deputy Chief Minister Corona Positive
Karnataka Deputy Chief Minister Corona Positive Social Media
भारत

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री 'सी एन अश्वथनारायण' को कोरोना ने जकड़ा

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। भारत में कोरोना के मामले बहुत ही तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। पूरे देश में से में कई राज्यों में कोरोना के मामलों का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही इस वायरस की चपेट में आने से बड़े से बड़ा दिग्गज नेता और अभिनेता भी बचने में नाकाम हैं। चपेट में आने वाले राज्यों में बड़े स्तर पर दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल है। वहीं, अब कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव :

दरअसल, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री 'सी एन अश्वथनारायण' कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उनके कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने स्वयं ही शनिवार की शाम अपने ट्वीटर अकाउंट द्वारा ट्वीट कर दी। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आये लोगों से अपना कोरोना टेस्ट कराने और सावधानी बरतने और तय प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा,

आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए मैंने कोविड-19 टेस्टिंग कराई, इसमें मेरा रिजल्ट पॉजिटिव आया है, कोरोना वायरस संक्रमण के मेरे अंदर कोई लक्षण नहीं हैं, इसके बाद भी मैंने खुद को अपने घर में होम क्वारंटीन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं, वह आवश्यक सावधानी बरतें।
सी एन अश्वथनारायण, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री

कोरोना की गिरफ्त में आ चुके कई मंत्री :

भारत में तेजी से फेल रहे कोरोना के संक्रमण के चलते कई दिग्गज लोग भी कोरोना संक्रमित हो चुके है। इन्हीं दिगज लोगो में कई मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल है। बता दें, भारत में अब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, कृष्णपाल गुर्जर, श्रीपद नाइक, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और गडकरी जैसे कई दिग्गज मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जैसे नेता भी अब तक कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT