लद्दाख के कारगिल व अंडमान निकोबार में कांपी धरती
लद्दाख के कारगिल व अंडमान निकोबार में कांपी धरती Social Media
भारत

Earthquake News: लद्दाख के कारगिल व अंडमान निकोबार में कांपी धरती

Author : Priyanka Sahu

Earthquake News: देश में महामारी कोरोना वायरस के संकटकाल के दौरा में देश के कई राज्‍यों की धरती बार-बार कांप रही है और भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। अब आज 8 सितंबर को सुबह-सुबह लद्दाख के कारगिल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फिर भूकंप आया है।

कारगिल में मध्यम गति के भूकंप :

लद्दाख के कारगिल में आज सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर मध्यम गति के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि, ''लद्दाख के करगिल से 435 किलोमीटर दूर 4.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।'' प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल यहां भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

अंडमान-निकोबार में भी भूकंप :

लद्दाख के कारगिल के अलावा अंडमान-निकोबार के दिगलीपुर में भी आज सुबह 3 बजे भूकंप आया। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। हालांकि, अंडमान निकोबार में पहले भी भूकंप आ चुका है।

भूकंप के कारण लोगों में दहशत :

भूकंप के कारण बार-बार धरती के हिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं, भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आते हैं। हालांकि,आज सुबह के वक्त होने के कारण कई लोगों को भूंकप के बारे में जानकारी भी नहीं हो पाई।

बताते चलें, बीते 6 महीनों में देश के अलग-अलग इलाकों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इसके अलावा पिछले कुछ ही दिनों में लद्दाख में यह तीसरा भूकंप आया है। वहीं अंडमान निकोबार द्वीप समूह में रविवार को भी भूकंप आया था और आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के मुंबई में भी भूकंप आया था, तब मुंबई के उत्तरी इलाके में भूकंप के झटके (3.5 रिक्टर स्केल) महसूस किए गए थे। बार-बार भूकंप आने को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि, 'हिमालयन इलाके में बड़े भूकंप के झटके का खतरा बना हुआ है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT