PM, रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने दी मकर संक्रांति की बधाई
PM, रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने दी मकर संक्रांति की बधाई Social Media
भारत

Makar Sankranti 2022 : PM, रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने दी मकर संक्रांति की बधाई

Priyanka Sahu

Makar Sankranti 2022 : आज 14 जनवरी, 2022 शुक्रवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि को मकर संक्रांति का पावन पर्व है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है।

PM मोदी ने दी मकर संक्रांति की बधाई :

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर मकर संक्रांति की बधाई और कहा, ''मकर संक्रांति की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रकृति के पूजन से जुड़ा यह उत्सव हर किसी के जीवन में आरोग्य और आनंद लेकर आए।''

केंद्रीय मं‍त्री अमित शाह ने कहा- सभी को 'मकर संक्रांति' की हार्दिक शुभकामनाएं। उमंग और उल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

दान, पुण्य, सेवा एवं नई फसल के स्वागत में मनाए जाने वाले लोक आस्था के महापर्व मकर संक्रांति की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां हों और सुख, शांति एवं समृद्धि से सराबोर हो, ऐसी कामना करता हूँ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के पावन अवसर पर सभी को बधाई। सभी को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। आपके अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- सूर्य की किरणों की तरह स्नेह और भाईचारा हर घर पहुँचें, यही कामना है। मकर संक्रांति, दही चूड़ा व खिचड़ी पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!

राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं-

मकर संक्रांति के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं, इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि एवं निरोगी जीवन की कामना है। मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न भागों में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। सूर्यदेव की उपासना का यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत
समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी भगवान सूर्य से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आये।
उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी
आप सभी को 'मकर संक्रांति' की ढेर सारी शुभकामनाएँ। ये पावन पर्व आप सभी के जीवन में उन्नति और ख़ुशियों की नई किरण लेकर आए।
दिल्ली के मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल
सभी देशवासियों को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सम्पूर्ण राष्ट्र में साम्प्रदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक ताना-बाना और सुदृढ़ हो व सभी का जीवन सुख-समृद्धि, धन-धान्य एवं अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो, मैं ऐसी कामना करता हूँ।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
प्रकृति व मानव के आत्मीय संबंधों की लोकधर्मी अभिव्यक्ति माघ बिहू पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अन्नदाता किसानों के अथक परिश्रम को समर्पित यह उत्सव सम्पूर्ण सृष्टि को अन्नमय व आनंदमय करे और सभी के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा लाए।
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ
समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. सभी को ढेर सारी खुशियां, शांति और समृद्धि प्राप्त हों।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

संबित पात्रा ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं :

भारतीय लोक आस्था के पर्व तथा धरती की उर्वरता के उत्सव मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू, खिचड़ी, भोगली बिहू, माघी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उमंग और।खुशियों का संचार करे, ऐसी कामना है।
लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT