राजू श्रीवास्तव के निधन से देशभर में शोक की लहर
राजू श्रीवास्तव के निधन से देशभर में शोक की लहर  Social Media
भारत

राजू श्रीवास्तव के निधन से देशभर में शोक की लहर- तमाम नेताओं ने जताया शोक

Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। सबको हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का 58 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। इस बुरी खबर के सामने आते ही देशभर में शोक की लहर छा गई है और आम लोगों के अलावा तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

जेपी नड्डा ने शोक व्यक्त किया :

हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक व्यक्त किया। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा- सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार सुनकर नि:शब्द हूँ। राजू श्रीवास्तव जी ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों एवं प्रशंसको के साथ है।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया था। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल
दुनिया को हंसाने वाले व्यक्ति राजू श्रीवास्तव अब नहीं रहे। यह समाचार बहुत लोगों को व्यथित करेगा मगर हम सभी जानते हैं कि वे काफी दिनों से जीवन के लिए लड़ रहे थे। मैं प्रभू से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी
राजू श्रीवास्तव ने यूपी खेल विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दी थे। वे एक अच्छे कलाकार थे। जीवन भर अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के वे सब का मनोरंजन करते रहे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ
राजू श्रीवास्तव जी हमारे बीच में नहीं रहे उसका अफसोस है। वे गरीब परिवार से थे लेकिन अपनी मेहनत, संघर्ष से देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई। ऐसे कॉमेडियन और ऐसे हुनर के लोग बहुत कम पैदा होते हैं। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही साधारण था।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
प्रसिद्ध हास्य अभिनेता श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT