कोरोना सहायता की विफलता में केंद्र के खिलाफ नेताओं का धरना
कोरोना सहायता की विफलता में केंद्र के खिलाफ नेताओं का धरना Social Media
भारत

पुडुचेरी: कोरोना सहायता की विफलता में केंद्र के खिलाफ नेताओं का धरना

Priyanka Sahu

राज एक्‍सप्रेस। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जंग जारी है तो वहीं इस बीच पुडुचेरी में विरोध- प्रदर्शन की खबरे सामने आई है कि, यहां कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पुडुचेरी की सहायता करने में केंद्र सरकार की कथित विफलता के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने विरोध- प्रदर्शन किया है।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के विरोध- प्रदर्शन के चलते आज शुक्रवार को पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए सभी नेताओं को रोककर गिरफ्तार कर लिया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इमैकुलेट कॉन्सेप्शन कैथड्रल से हेड पोस्ट ऑफिस की ओर मार्च निकाला।

राजनीतिक दलों के नेताओं का आरोप :

दरअसल, जनीतिक दलों के नेताओं का ये आरोप है कि, कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पुडुचेरी को उचित कोष नहीं दिया जा रहा है। धरना प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने अन्य राज्यों की तरह पुडुचेरी को भी कोविड-19 से लडऩे के लिए आर्थिक सहायता देने का कई बार अनुरोध किया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार से अब तक कोई सहायता नहीं मिली है।

विरोध प्रदर्शन में ये पार्टी के नेता शामिल :

इसको देखते हुए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और विदुथलाई चिरुथाईगल काच्ची ने गुरुवार को बीच रोड पर गांधी प्रतिमा के सामने धरना देने की घोषणा की थी और इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के नेता भी शामिल हुए।

बताया गया है कि, इन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को अलग-अलग थानों की ओर ले जाया गया है और गिरफ्तार किए गए नेताओं में प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यम, द्रमुक के संयोजक आर सिवा, माकपा के सचिव राजांगम और भाकपा के राज्य सचिव सलीम के अलावा विभिन्न दलों के अन्य नेता भी शामिल थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT