लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नेताओं ने जन्‍मदिन की दी शुभकामनाएं
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नेताओं ने जन्‍मदिन की दी शुभकामनाएं Social Media
भारत

Om Birla Birthday: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नेताओं ने जन्‍मदिन की दी शुभकामनाएं

Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का आज 23 नवंबर को जन्मदिन दी है। उनके जन्‍मदिन के इस खास मौके पर उन्‍हें बर्थडे विश देने वालों को तातां लगा हुआ है। कई नेताओं ने भी उन्‍हें ट्वीट के जरिए जन्‍मदिन की बधाई देकर स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।

इन नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं :

माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देशहित को सर्वोपरि रखकर आपके द्वारा उठाए गए कदमों ने हमारे संसदीय लोकतंत्र को और समृद्ध किया है एवं लोकसभा के कामकाज में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। अपनी बुद्धिमत्ता व अनुभव से सदन की गरिमा व लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और समृद्ध कर देश के विकास को गति देने में आपका योगदान प्रेरणीय है। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा- लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

CM योगी ने दी बधाई :

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्‍मदिन की बधाई दी है। इस दौरान उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा- लोकप्रिय, कर्मठ एवं मृदुभाषी राजनेता, लोक कल्याण को समर्पित माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को उनके जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

लोकसभा अध्यक्ष श्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। ओम बिरला जी। आपको खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले।
राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत
प्रभावशाली व दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, मृदुभाषी तथा ओजस्वी वक्ता, लोकसभा अध्यक्ष मा. श्री ओम बिरला जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिड़ला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
कोटा-बूंदी से सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन का आशीर्वाद प्रदान करे, ऐसी मेरी कामना है।
वसुंधरा राजे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT