नेताओं ने LK आडवाणी के घर पहुंचकर पर मनाया बर्थडे
नेताओं ने LK आडवाणी के घर पहुंचकर पर मनाया बर्थडे Syed Dabeer Hussain - RE
भारत

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत नेताओं ने LK आडवाणी के घर पहुंचकर पर मनाया बर्थडे

Priyanka Sahu

LK Advani Birthday : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज 8 नवंबर को जन्‍मदिन है, इस खास दिन पर सुबह से लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देने वाले नेताओं का तांता लगा हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति समेत भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेता LK आडवाणी के घर पहुंचकर इस अंदाज में लाल कृष्ण आडवाणी का 94वां जन्‍मदिन मनाया।

केक काटकर मनाया लाल कृष्ण आडवाणी का जन्मदिन :

मिली जानकारी के अनुसार, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी के जन्मदिन पर उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान लाल कृष्ण आडवाणी की पसंदीदा चॉकलेट फ्लेवर का केक भी कटवाया गया।

आडवाणी के साथ प्रधानमंत्री ने गुजारा आधा घंटा :

लाल कृष्ण आडवाणी जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ करीब आधा घंटा गुजारा। साथ ही उन्होंने पुराने दिनों दो-तीन किस्से सुनाए। प्रधानमंत्री की किस्सागोई के दौरान आडवाणी चुप रहे और उन्होंने अंत में सिर्फ एक शब्द बोला- धन्यवाद।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा। उन्हें उनकी विद्वतापूर्ण गतिविधियों और समृद्ध बुद्धि के लिए भी व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है।

ट्वीट के नेताओं ने आडवाणी को दी जन्‍मदिन की बधाई -

अपने सतत संघर्ष से BJP की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप देने में अपना अहम योगदान देने वाले हम सभी के आदरणीय श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
हम सबके प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे भारत के उन सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु करें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT