जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा Social Media
भारत

जम्मू-कश्मीर में बोले LG मनोज सिन्हा- देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ करने पर की जाएगी कार्रवाई

Sudha Choubey

जम्मू-कश्मीर, भारत। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कुछ लोग हैं जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर हमें पैनी नजर रखकर और उनसे सख्ती से निपटने की जरूरत है।

LG मनोज सिन्हा ने कही यह बात:

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बयान जारी करते हुए कहा कि, "कुछ लोग हैं जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर हमें पैनी नजर रखकर और उनसे सख्ती से निपटने की जरूरत है। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए निर्दोष नागरिकों की हत्या को सही ठहरा रहे हैं।"

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, "अगर कोई अपनी बयानबाजी से या कृत्यों से देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ करेगा तो देश के कानून के तहत उन पर भी आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी।"

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दौरान आगे कहा कि, "हम उन तत्वों पर नजर रख रहे हैं जो सांप्रदायिक सद्भाव को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण निर्दोष नागरिकों की हत्याओं को सही ठहरा रहे है। अगर कोई अपने बयानों या कृत्यों से देश की अखंडता को खतरे में डालने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाएगी।"

इससे पहले गुरुवार को पुलवामा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिले का दौरा किया। इस बीच उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने 200 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल, अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान, पुलवामा जिला पुलिस लाइन की आंतरिक सड़कें, रहमो और शादी मुर्ग सड़कें, मिनी सचिवालय अवंतीपोरा, कमेटी हॉल अवंतीपोरा, घंटाघर, पानपुर सहित 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT