पश्चिम बंगाल में इस तारीख तक बढ़ी लॉकडाउन की अवधि, दी जाएंगी कुछ छूट
पश्चिम बंगाल में इस तारीख तक बढ़ी लॉकडाउन की अवधि, दी जाएंगी कुछ छूट Social Media
भारत

पश्चिम बंगाल में इस तारीख तक बढ़ी लॉकडाउन की अवधि, दी जाएंगी कुछ छूट

Author : Kavita Singh Rathore

पश्चिम बंगाल, भारत। आज पूरे देश में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। हालांकि, पहले की तुलना में ममलों में कमी दर्ज की गई है। आज सभी देश कोरोना की इस जंग में वैक्सीन पर ही निर्भर हैं। वहीं, भारत सरकार जनता को अब भी घर में रहने या अधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने का सुझाव दे रही है। ऐसे हालातों के बीच देश के कई राज्य की सरकारें अपने राज्य में लॉकडाउन को लगातार जारी रखना ही उचित समझ रही है। इसी राह पर चलते हुए आज यानि सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

पश्चिम बंगाल में बढ़ी लॉकडाउन की अवधि :

दरअसल, देश में कोरोना का आंकड़ा आज 3 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। इसी के चलते कई राज्यों की सरकारों ने अपने राज्य में लॉकडाउन को लगातार लागू रखने का फैसला किया है। जबकि कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य कुछ स्तर पर नियमों के साथ खोल दिए हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए अपने राज्य में भी लॉकडाउन को कुछ और दिनों तक बढ़ाने का फैसला किया है। यानि अब पश्चिम बंगाल में लगातार 1 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ने सोमवार (आज) को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद ऐलान कर जानकारी दी।

दी जाएगी कुछ स्तर पर छूट :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की अवधि को 1जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा के साथ ही इस दौरान राज्य में कुछ मामलों में छूट देने की भी जानकारी दी है। हालांकि, राज्य में लागू हुआ लॉकडाउन 16 मई से ही जारी है, लेकिन अब इसमें कुछ स्तर पर छूट दी जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने बताया है कि, '16 जून से कुछ शर्तों के साथ रेस्तरा व बार को 50% ग्राहक क्षमता के साथ दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की अब अनुमति दी गई है।'

मुख्यमंत्री ने कहा :

पश्चिम बंगाल में की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, 'सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक मॉल को खुला रखा जा सकता है। इस दौरान 30% ग्राहकों को ही मॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी। इसके अलावा 16 जून से 25% कर्मचारियों के साथ सरकारी, प्राइवेट व कॉरपोरेट दफ्तरों को भी खोला जाएगा। सभी तरह के दफ्तरों में 25% कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तकके लिए खोला जाएगा। इसके अलावा बंगाल में अब दर्शकों के बिना स्टेडियम के अंदर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है। वहीं पूरे राज्य में परिवहन सेवाओं पर पाबंदी जारी रहेगी।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT