मुरैना में बोलेरो और डंपर की टक्कर में 5 लोगों की मौत
मुरैना में बोलेरो और डंपर की टक्कर में 5 लोगों की मौत Social Media
मध्य प्रदेश

मुरैना में बोलेरो और डंपर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, हादसे में 2-3 लोग घायल

Sudha Choubey

मुरैना, मध्य प्रदेश। एमपी में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना किसी न किसी जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के मुरैना (Morena) जिले सामने आया है। खबर आई है कि, मुरैना में रात में करीब 1 बजे डंपर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें कई की जान चली गई। वहीं हादसे में कई लोग घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना में बीती रात डंपर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत में 5 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा नूराबाद थाना इलाके में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार देर रात 1 बजे हुआ। बोलेरो में सवार लोग ग्वालियर से लौट रहे थे। हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह चपटी हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां से ड्यूटी डॉक्टर ने 108 एंबुलेंस से घायलों को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। बता दें, ग्वालियर में उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सभी नूराबाद थाना इलाके के बित्तोली गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, मृतक अपने परिवार के किसी बीमार व्यक्ति को ग्वालियर में उपचार के लिए भर्ती करवाकर लौट रहे थे।

CSP अतुल सिंह ने बताया:

मुरैना के CSP अतुल सिंह ने इस हादसे को लेकर बताया कि, "रात में करीब 1 बजे सूचना मिली कि एक बोलेरो और डंपर में टक्कर हो गई है। इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है और 2-3 लोग घायल है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है, अपराधिक प्रकरण पंजीकृत किया जा रहा है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT