बीजेपी जिला मंत्री पर हमला
बीजेपी जिला मंत्री पर हमला Social Media
मध्य प्रदेश

बीजेपी जिला मंत्री पर हमला-राजनैतिक षड्यन्त्र या कुछ और?

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के अशोकनगर के सुभाषगंज में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं पूर्व पार्षद अशोक पाटनी को नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना लगते ही भाजपा के तमाम नेता एकत्रित होकर रविवार को उन्हें हाथठेला पर रखकर जुलूस निकालते हुए थाने पहुंचे। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराते हुए इस हमले को राजनीतिक हमला करार दिया।

भाजपा के जिलामंत्री व पूर्व पार्षद अशोक पाटनी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। भाजपा के जिला मंत्री, पूर्व पार्षद अशोक पाटनी का आरोप है कि नकाबपोश छः अज्ञात आरोपियों ने उन्हे सुभाषगंज में घेर लिया और प्लास्टिक के पाइप से हमला कर दिया। यह हमला विधायक के इशारे पर किया गया है।

कांग्रेस विधायक जजपाल सिंह ने कहा

वहीं कांग्रेस विधायक जजपाल सिंह ने खंडन करते हुए कहा कि, अज्ञात हमलावरों ने अशोक पाटनी पर हमला किया है। पाटनी द्वारा जो आरोप लगाए गये हैं वह बेबुनियाद है, मैं इस तरह की ओछी राजनीति नहीं करता हूं। यह आरोप मुझ बदनाम करने की साजिश है। मुझे बदनाम करने के लिए राजनैतिक षड्यन्त्र रचा गया है।

पाटनी की रिपोर्ट पर अज्ञात युवकों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज का केस दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
प्रेमप्रकाश मुदगिल, कोतवाली टीआई

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT