करवा चौथ व्रत पर पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल
करवा चौथ व्रत पर पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल Social Media
मध्य प्रदेश

भोपालः करवा चौथ व्रत पर पूर्व मंत्री ने ट्विटर पर उठाए सवाल

Deepika Pal

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज देश की महिलाओं द्वारा मनाए जा रहे करवा चौथ व्रत पर राजनीतिक बयानबाजी करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री कुसुम महदेले ने ट्विटर पर बहस छेड़ दी हैं।

ट्विटर पर पूर्व मंत्री ने कहाः

इस संबंध में ट्विटर पर मंत्री महदेले ने कहा कि, 'क्या पुरूष इतने कमजोर हैं कि उनकी सलामती और लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखें।'

जिससे धार्मिक परम्पराओं पर उठाए सवाल को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

सोशल माध्यम ट्विटर से कही बातः

बता दें कि मंत्री महदेले द्वारा यह बात सोशल माध्यम ट्विटर से अपना पहला ट्विट करते हुए कहा कि, देश में महिलाएं केवल पति और बेटे की लंबी आयु के लिए ही व्रत रखती हैं क्या वे इतने असुरक्षित और कमजोर हैं कि अपनी रक्षा खुद नहीं कर सकते।

आगे अपने ट्विट में कहा कि, महिलाओं द्वारा करवा चौथ, तीजा, हलछठ जैसे व्रत केवल पति और बच्चों की लंबी उम्र और सलामती के लिए रखे जाते हैं क्या पुरूष ऐसे कोई व्रत महिलाओं के लिए रखते हैं।

आखिरी ट्विट में कहा कि, केवल पुरुषों की सुरक्षा के लिए ही व्रत रखे जाते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT