भोपाल सांसद Pragya Thakur ने खेली कबड्‌डी
भोपाल सांसद Pragya Thakur ने खेली कबड्‌डी Social Media
मध्य प्रदेश

भोपाल सांसद Pragya Thakur ने खेली कबड्‌डी, कांग्रेस ने ली चुटकी

Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वो कभी अपने बयानों के चलते या फिर कुछ ऐसा कर देती हैं, जिसके वजह से चर्चा में आ जाती हैं। हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन इस बार साध्वी प्रज्ञा अपने अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा मे आई है। गरबा खेलने के बाद अब प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कबड्‌डी खेलकर सबको चौंकाया है।

अक्सर व्हीलचेयर पर दिखने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने खेली कबड्‌डी :

अक्सर व्हीलचेयर पर दिखने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गरबा के बाद अब कबड्‌डी खेली है। त्योहारों की सीजन के चलते साध्वी प्रज्ञा एक दुर्गा पंडाल में पहुंची थी, यहां मां के दर्शन करने के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ग्राउंड में खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेलने लगीं, इतना ही प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बाकी महिलाओं के साथ गरबा डांस भी किया।

दरअसल, कल देर रात में भोपाल सांसद Pragya Thakur राजधानी भोपाल के शक्तिनगर में मां काली के दर्शन करने पहुंचीं थीं, जहां पहले तो भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मां काली का विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कबड्डी खेलने पहुंची। वहीं उन्होंने सभी खिलाड़ियों और कोच को मंच पर सम्मानित किया।

प्रज्ञा ठाकुर को कबड्डी खेलते देख कांग्रेस ने ली चुटकी

प्रज्ञा के कबड्‌डी खेलने के बाद कांग्रेस को उनपर जमकर तंज कसने का मौका मिल गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा (Narendra Saluja) ने ट्वीट कर लिखा- कौन झूठा यह झूठ बोलता है कि हमारी सांसद जी बग़ैर सहारे के खड़ी नहीं हो सकती हैं , चल नहीं सकती हैं , व्हीलचेयर पर चलती हैं, वो पूरी तरह स्वस्थ हैं , वो गरबा भी करती हैं , बास्केट बाल भी खेलती हैं , ढोल पर थिरक भी लेती हैं, ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे…

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT