बंदियों से मुलाकात पर 31 जुलाई तक  प्रतिबंध
बंदियों से मुलाकात पर 31 जुलाई तक प्रतिबंध Social Media
मध्य प्रदेश

आदेश जारी : अनलॉक 2.0 में बंदियों से मुलाकात पर 31 जुलाई तक प्रतिबंध

Author : Deepika Pal

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट से जहां प्रदेश की रफ्तार थम गई है वहीं दूसरी तरफ संकट का असर कई स्तर पर दिखने लगा है जिसके चलते अब जेल में बंद कैदियों से मुलाकात पर अब 31 जुलाई तक प्रतिबंध लग गया है जो पहले 30 जून तक निर्धारित था। इस संबंध में बीते दिन मंगलवार को मध्य प्रदेश जेल मुख्यालय ने आदेश जारी किए हैं।

प्रदेश जेल मुख्यालय ने आदेश किया जारी

इस संबंध में, प्रदेश के डीजी जेल संजय चौधरी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से लॉकडाउन शुरू किया गया था। जिसके बाद बदलाव कर जेल में बंदियों से मुलाकात पर भी 31 मई तक रोक लगा दी गई थी। वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए मुलाकात पर रोक की अवधि एक माह और बढ़ा दी गई थी जो कि 30 जून तक थी। इसके बाद अब शासन ने आदेश जारी कर इसे 31 जुलाई तक कर दिया गया है। इस दौरान बंदियों से कोई मुलाकात नहीं कर सकता है।

प्रदेश जेल मुख्यालय ने आदेश किया जारी

रिहाई की अवधि में भी किया इजाफा

इस संबंध में, एक ओर जहां जेल में बंद कैदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध लग गया है। वहीं पैरोल पर रिहा किए गए इन कैदियों की रिहाई का समय 60 दिन और बढ़ा दिया है। अंतरिम जमानत पर छोड़े गए इन बंदियों की रिहाई का समय भी बढ़ाया गया है। बता दें कि, 6 हजार से अधिक कैदियों को मई में पैरोल और अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT