प्रदेश में कोहरे का असर
प्रदेश में कोहरे का असर Deepika Pal - RE
मध्य प्रदेश

मौसम अपडेट: प्रदेश में कोहरे का असर, धूप निकलने के बाद ही बढ़ेगी तेज ठंड

Author : Deepika Pal

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में इस साल मौसम के नए ही मिजाज देखने के लिए मिल रहे हैं जहां कभी बारिश का मौसम बनने लगता है तो कभी शीतलहर अपना प्रकोप ढाती है इस बीच ही बीते दिनों से राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में कोहरा छाने के हालात बन रहे हैं। हवा में लगातार नमी के कारण सबसे ज्यादा कोहरा छा रहा है। वहीं इसके अलावा 14 जनवरी से तेज ठंड जोर पकड़ने के आसार भी बढ़ रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी की स्थिति

इस संबंध में, प्रदेश के मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, भोपाल में 97% और इंदौर में 98% हवा में नमी होने के कारण कोहरे के साथ ही दिन और रात के तापमान में इसका असर पड़ रहा है। जहां आगे कल भी प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार जताए जा रहे हैं। बताते चलें कि, मौसम विभाग ने बीते दिन रविवार दोपहर बाद अच्छी धूप निकलने की उम्मीद जताई थी लेकिन स्थिति अनुकूल नहीं बन पाई थी। जिसके चलते ही प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में इसका प्रभाव रहा।

भोपाल में पांच दिन से छाया हुआ है कोहरा

इस संबंध में बताते चलें कि, मौसम के बदलते मिजाज से राजधानी भोपाल में पांच दिन से भोपाल में कोहरा छाया हुआ है। जिस वजह से दिन के तापमान और रात के तापमान में महज 5 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है। तापमान को लेकर बताते चले कि, भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 17.5 रिकॉर्ड किया गया तो वहीं रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि, प्रदेश में बादल छाने से रात के तापमान में उछाल रहा, जहां सिर्फ ग्वालियर और नौगांव ही सबसे ठंडे जिलों में से रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT