BJP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी
BJP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी Deepika Pal-RE
मध्य प्रदेश

BJP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, दलित मुद्दों पर खोला मोर्चा

Author : Deepika Pal

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल के बीच दलित लड़कियों से रेप और अत्याचार की घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जहां जारी है वहीं आज शुक्रवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने प्रदर्शन किया।

मंत्री मिश्रा को चूड़ियां भेंट करने पहुंची महिलाएं

इस संबंध में बताते चले कि, आज विरोध प्रदर्शन में जहां बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को चूड़ियां भेंट करने की कोशिश की। लेकिन चार इमली जाने वाले रास्ते पर पुलिस की बैरिकेडिंग होने पर उन्हें रोक दिया गया। महिलाओं ने सरकार पर मुद्दों को लेकर बड़े आरोप भी लगाए हैं।

बीते दिन कांग्रेस युवा मोर्चा ने खोला था मोर्चा

इस संबंध में बताते चलें कि, बीते दिन गुरुवार को कांग्रेस युवा मोर्चा ने दलित अत्याचार मामले को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की थी। जहां सीएम हाउस के लिए आगे बढ़े युवकों को मयूर पार्क के पास रोक दिया गया था। इसके बाद युवकों ने बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT