7 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुले मल्टीप्लेक्स
7 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुले मल्टीप्लेक्स Deepika Pal -RE
मध्य प्रदेश

7 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुले मल्टीप्लेक्स, बरते गए एहतियात

Author : Deepika Pal

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना का प्रकोप जहां संक्रमण के नए मामलों के बढ़ता-घटता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ थोड़ी रियायत के साथ अब जरूरी सेवाओं को शुरू किया जा रहा है जिसमें मल्टीप्लेक्स खोलने के सरकार के निर्देश पर आज शुक्रवार से राजधानी में मल्टीप्लेक्स खुल गए हैं। वहीं सिनेमाघरों को फिलहाल नहीं खोला जा रहा है।

कोरोना के सुरक्षा एहतियात के साथ खुले मल्टीप्लेक्स

इस संबंध में बताते चलें कि, आज से राजधानी की 5 मल्टीप्लेक्स चेन में से केवल एक पीवीआर ही शो शुरू किया है। इसके बाद सिने पोलिस, आइनॉक्स, डीडीएक्स और मुक्ता भी जल्द शो शुरू किया जाएगा। इसे लेकर शो में कोरोना संबंधी जरूरी सावधानियां बरतने के साथ ही सुरक्षा नियमों को भी लागू किया गया। जिसकी नई व्यवस्था में एक सीट आगे और एक सीट पीछे छोड़कर दर्शकों को बिठाया गया। वहीं नई फिल्में रिलीज ना होने के चलते पुरानी फिल्मों को अभी दिखाया जा रहा है, जहां पीवीआर में तीन शो टाइम रखे गए हैं। इसमें लॉकडाउन से पहले रिलीज हुईं थप्पड़ और ड्रीम गर्ल्स फिल्में शामिल हैं।

सिनेमाघर दिवाली तक नहीं खुलने के बने आसार

इस संबंध में राजधानी में फिलहाल अभी सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर खुलने के आसार दिवाली तक नहीं बन रहे है। जिसे लेकर सिनेमाघर संचालकों का कहना है कि, आधी क्षमता के साथ में सिनेमाघर नहीं खोलगें। इतनी कम क्षमता में खोलने से उनके खर्चे भी नहीं निकलेंगे। बरहाल, महीने में बिजली का बिल ही 80 हजार से एक लाख रुपए तक आ जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT