सिंधिया ने ट्विटर के जरिए कांग्रेस पर साधा निशाना
सिंधिया ने ट्विटर के जरिए कांग्रेस पर साधा निशाना Social Media
मध्य प्रदेश

भोपाल: सिंधिया ने ट्विटर के जरिए कांग्रेस पर साधा निशाना, लगाए कई आरोप

Author : Deepika Pal

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना का प्रकोप जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक जगत से राजनेताओं के बीच कई मुद्दों पर बहसबाजी का दौर जारी रहता है इस बीच ही बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्या सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। जहां ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, 'मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आमजन के साथ-साथ हमारे अन्नदाताओं के साथ भी छल और धोखा किया था।

ट्विटर के जरिए कांग्रेस को घेरा

इस संबंध में, आज यानि गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा कि, 'मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आमजन के साथ-साथ हमारे अन्नदाताओं के साथ भी छल और धोखा किया था। वहीं आगे कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने जनता और हमारे अन्नदाताओं के साथ धोखे की कीमत चुकाई है।

किसानों और आम जनता से कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए थे वो पूरे नहीं हुए - सिंधिया

इस संबंध में, बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस ने चुनाव से पहले जितने भी वादे किसानों व आम जनता से किए थे, उनको पूरा नहीं किया है। आपको बताते चलें कि, मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद उपचुनाव होने हैं जहां अब राजनेताओं के बीच उपचुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है जिसके चलते ही सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT