दुर्घटनाग्रस्त हुए श्रमिकों को आर्थिक सहायता देगी प्रदेश सरकार
दुर्घटनाग्रस्त हुए श्रमिकों को आर्थिक सहायता देगी प्रदेश सरकार Syed Dabeer-RE
मध्य प्रदेश

दुर्घटनाग्रस्त हुए श्रमिकों को आर्थिक सहायता देगी प्रदेश सरकार

Author : Deepika Pal

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में एक ओर जहां महामारी कोरोना से संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव होते जा रहा है वहीं सरकार द्वारा संकट की स्थिति में सभी वर्गो की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इसके चलते ही हाल ही में सामने आ रहे मजदूरों के सड़क दुर्घटना में घायल होने की मामलों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए प्रवासी श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिसे लेकर सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि, छतरपुर जिले में बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में मृतक श्रमिकों के परिवार को 1-1 लाख रूपए और घायलों को 25 हज़ार रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान की गई है। बता दें गत दिवस छतरपुर में हुई सड़क दुर्घटना में छह मजदूरों की मृत्यु हुई थी और 16 मजदूर घायल हुए थे। ये मज़दूर उत्तरप्रदेश के निवासी थे और अपने घर लौट रहे थे।

इस सम्बन्ध में, प्रदेश के म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार छतरपुर कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर मृतक के परिवार को 15 हजार रुपये और घायलों को 7 हज़ार 500 रूपए की आर्थिक सहायता राशि अतिरिक्त रूप से स्वीकृत की है। इस तरह इस दुर्घटना में मृत्यु पर 1 लाख 15 हजार और घायल होने पर 32 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रभावित परिवारों को दी गई।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश

इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान अन्य राज्य से उनके मूल राज्यों की ओर प्रस्थान कर रहे प्रवासी श्रमिकों की यदि मध्यप्रदेश राज्य में किसी आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में राज्य शासन मृतक प्रवासी श्रमिक के परिवार को एक लाख रूपये एवं गंभीर रूप से घायल होने पर प्रवासी श्रमिक को 25 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत करेगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT