ADG की प्रताड़ना से त्रस्त मातहतों की पत्नियों ने खोला मोर्चा
ADG की प्रताड़ना से त्रस्त मातहतों की पत्नियों ने खोला मोर्चा Deepika Pal - RE
मध्य प्रदेश

ADG की प्रताड़ना से त्रस्त मातहतों की पत्नियों ने खोला मोर्चा

Author : Deepika Pal

राज एक्सप्रेस। प्रदेश में नौकरशाहों और आला अफसरों द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ प्रताड़ना और अधिकारों को दमन करने के मामले सामने आते ही रहते हैं। इसी के चलते राजधानी के फायर पुलिस स्टेशन में पदस्थ पुलिसकर्मियों के साथ एडीजी शैलेंद्र सिंह द्वारा प्रताड़ना करने का मामला आया है। जिसमें प्रताड़ित पुलिसकर्मियों की पत्नियां एडीजी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा से इस मामले की शिकायत करने पहुंची।

एडीजी की प्रताड़ना से परेशान है पुलिसकर्मी :

इस मामले की शिकायत करने पहुंची पुलिसकर्मी की पत्नि आरती दुबे ने बताया कि, एडीजी सिंह ने अपने बंगले c2/8 पर उनके पति को ड्यूटी पर लगाया था जहां वह उनके पति से घरेलू कामकाज, झाड़ू आदि करवाते थे और बंगले की ड्यूटी से मना करने पर नौकरी से सस्पेंड करने की धमकी दी जाती थी। जिसकी वजह से उनके पति अवसाद में है और बीते चार- पांच दिनों से खाना नहीं खा पा रहे है।

वही इस मामले पर अन्य पुलिसकर्मी की पत्नि ने बताया कि, उनके पति को इस प्रकार से प्रताड़ित किया गया जिसकी वजह से वे आत्महत्या करने के प्रयास कर चुके हैं।

साथ ही कहा कि, हम सभी मानसिक रुप से पूरी तरह प्रताड़ित हो चुके है या तो पुलिसकर्मियों को यहां से हटा दिया जाए या किसी अन्य जगह ट्रांसफर किया जाए।

कैबिनेट मंत्री पी.सी शर्मा से शिकायत :

इस मामले के संबंध में प्रताड़ित पुलिसकर्मियों की पत्नियां मामले की शिकायत करने कैबिनेट मंत्री पी.सी शर्मा के कार्यालय पहुंची। जहां महिलाओं ने एडीजी को हटाए जाने की मांग करते हुए कहा कि, हम मंत्री जी से मामले की शिकायत करने आए हैं यदि एडीजी सिंह को नहीं हटाया गया तो हम आंदोलन करेंगे। वहीं एडीजी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT