भोपाल में बाढ़ प्रभावित युवक ने फांसी लगाकर दी जान
भोपाल में बाढ़ प्रभावित युवक ने फांसी लगाकर दी जान Syed Dabeer-RE
मध्य प्रदेश

भोपाल में बाढ़ प्रभावित युवक ने फांसी लगाकर दी जान, फैली सनसनी

Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट का कहर जहां बढ़ता ही जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ आपराधिक घटनाओं के साथ ही आत्महत्या के मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में बाढ़ प्रभावित एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

जानिए पूरी खबर :

बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल के कोलार इलाके में बाढ़ प्रभावित एक युवक ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बाढ़ में युवक का पूरा घर बह गया था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी भी बच्चों को लेकर मायके जा चुकी थी। इसको लेकर वह मानसिक तनाव में था।

परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी :

बताया गया है कि इस बार बाढ़ में कमलेश के घर का पूरा सामान और घर बह गया। वे यहां पर अकेले रहता था। युवक बाढ़ में हुए नुकसान के कारण काफी मानसिक तनाव में थे। बता दें कि युवक ने परेशान होकर खुदकुशी कर ली। कोरोना संकट काल के बीच कमलेश फंदे पर लटका मिला।

पुलिस मामले की जांच में जुटी :

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया गया, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कहा कि युवक के पास से कोई सुसाइड नाेट मिला है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT