आज इंदौर में हुई बड़ी कार्रवाई
आज इंदौर में हुई बड़ी कार्रवाई Social Media
मध्य प्रदेश

आज इंदौर में हुई बड़ी कार्रवाई: गणपति इलाके में नगर निगम ने ढहाए 6 मकान

Priyanka Yadav

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के बाद प्रदेशभर में अनैतिक कामों के खिलाफ प्रशासन की मुहिम जोरों पर हैं, बता दें कि, प्रदेशभर में मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाईयां लगातार जारी हैं, इस बीच आज इंदौर में बड़ी कार्रवाई हुई, नगर निगम ने मंगलवार को गणपति इलाके में 6 मकानों को तोड़ा।

नगर निगम ने ढहाए 6 मकान

मिली जानकारी के मुताबिक मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है, नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह तोड़फोड़ के लिए दोनों तरफ के रास्ते बंद कर दिए थे। साथ ही JCB, पोकलेन ओर निगम का अमला यहां कार्रवाई के लिए मौजूद, नगर निगम ने गणपति इलाके में 6 मकान ढहाए। बता दें कि, एक दिन पहले ही नगर निगम ने मकानों के मालिकों को नोटिस जारी किए थे। ये मकान पुराने थे। जर्जर हालत में पहुंच चुके थे।

कार्रवाई का किराएदारों ने किया विरोध :

नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक- इन मकानों को गिराने के लिए कई किराएदार विरोध कर रहे थे, उन्होंने बताया कि वह सालों से यहां व्यापार कर रहे हैं। पूरा मकान तोड़ने से उनका व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित होगा। यहां कार्रवाई के लिये रिमूवल प्रभारी अपर आयुक्त भी पहुंचे, उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों को पहले पीछे हटने के लिये कहां, फिर ये कार्रवाई की गई।

बताते चलें कि मध्यप्रदेश में कई मामलों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाईयों का दौर तेजी से जारी है, प्रदेश में पुलिस और प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर चाकूबाजी, लूटपाट सहित अन्य अपराध करने वाले गुंडे-बदमाशों के मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई हो रही है है, इससे पहले भी इंदौर में ताबड़तोड़ कार्रवाई हो चुकी हैं, बता दें दिनांक 30 सितम्बर 2021 को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण करने एवं अवैध रूप से बार संचालन करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 बार एवं रेस्टोरेंट का रिमूवल किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT