बीना MLA ने दिया विवादित बयान
बीना MLA ने दिया विवादित बयान Social Media
मध्य प्रदेश

बीना MLA ने दिया विवादित बयान, कार्यक्रम में भाषण देते हुए कही ये बड़ी बात

Priyanka Yadav

सागर, मध्यप्रदेश। एमपी के कई नेताओं के विवादित बयान सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के विवादित बयान के बाद अब सागर जिले की बीना विधानसभा से विधायक महेश राय का विवादित बयान सामने आया है।

बीना विधायक महेश राय ने दिया विवादित बयान :

बता दें कि, सागर जिले की बीना विधानसभा से विधायक महेश राय स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए प्रेरणा कार्यशाला एवं फ्लॉग रन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में भाषण देते हुए विधायक महेश राय ने विवादित बयान दिया है। कार्यक्रम में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में आरटीआई लगाने वालों के मर्डर भी हो जाते हैं।

विधायक महेश राय ने कहा-

सागर जिले की बीना विधानसभा से विधायक महेश राय ने कहा कि शासन के निश्चित रेट होते हैं। टेंडर डला और भाइयों ने आरटीआई लगा दी। भ्रष्टाचार हो गया, भुगतान हुआ ही नहीं। यहां पर आरटीआई विशेषज्ञ भी हो गए हैं। विशेषज्ञों के बारे में कहना चाहता हूं कि बड़े-बड़े शहरों में आरटीआई विशेषज्ञों के मर्डर हो जाते हैं। इस मामले में जब विधायक से प्रतिक्रिया चाही गई तो उन्होंने दोहराया कि आरटीआई लगाकर बेवजह परेशान किया जाता है। ऐसे लोग आरटीआई लगाकर अधिकारियों को ब्लैकमेल करते हैं।

नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट के जरिए कहा -बेहद निंदनीय…

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) ने ट्वीट कर फिरभाजपा पर साधा निशाना। नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) ने कहा- सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो भाजपा के बीना विधायक का बताया जा रहा है… इस वीडियो में आरटीआई कार्यकर्ताओं को लेकर इनके विचार ,एक धमकी के रूप में है, बेहद निंदनीय !

इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान सामने आया था, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए वीर सावरकर के सहारे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT