यात्रियों की बस पलटी
यात्रियों की बस पलटी Social Media
मध्य प्रदेश

बिरसा मुंडा की जयंती मना कर लौट रही यात्रियों की बस पलटी, 4 की मौत

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र के अमड़ा नाका नेशनल हाईवे पर पावर हाउस के सामने एक बस खाई में गिर कर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया।

बता दें कि शुक्रवार की देर रात बस मैहर से कटनी की तरफ जा रही थी। बस में सवार लोग रीवा से बिरसा मुंडा जयंती मना कर वापस आ रहे थे। बस जैसे ही मैहर थाना क्षेत्र के अमड़ा नाका नेशनल हाईवे पर पावर हाउस के सामने पहुंची तभी असंतुलित हो कर हाईवे के किनारे लगभग पांच फीट खाई में जाकर पलट गई। वाहन पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी होते ही पुलिस बल समेत प्रशानिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई जिसमें बस चालक भी शामिल है और 24 से अधिक लोग घायल हैं जिसमें कई की हालत गंभी बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद गामीणों ने चक्काजाम कर दिया। एलएंडटी के कर्मचारी भी पहुंच गए थे।

मैहर एसडीएम ने 3 मौतों की पुष्टि की वहीं 25 लोगों के घायल होने की खबर दी। बताया जा रहा है कि बस मैहर से कटनी की तरफ जा रही थी। ये लोग रीवा से बस में बिरसा मुंडा जयंती मना कर वापस आ रहे थे। सतना सीएमएचओ ने चार मौतों की पुष्टि की है। मौके पर पहुंचे एसपी और कलेक्टर घटना की जानकारी ले रहे हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मौके से घायलों से मिलने एसपीओ कलेक्टर अस्पताल पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT