अगले वर्ष तक मां नर्मदा नदी में दूषित जल को रोकने के हो जाएंगे पुख्ता प्रबंध
अगले वर्ष तक मां नर्मदा नदी में दूषित जल को रोकने के हो जाएंगे पुख्ता प्रबंध Social Media
मध्य प्रदेश

अगले वर्ष तक मां नर्मदा नदी में दूषित जल को रोकने के हो जाएंगे पुख्ता प्रबंध

Author : राज एक्सप्रेस

भोपाल, मध्यप्रदेश। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि अगले वर्ष 2022 तक मां नर्मदा नदी में मिल रहे दूषित जल को रोकने के प्रबंध हो जाएंगे। इस मामले को लेकर विधायक संजय यादव ओमकार सिंह मरकाम एवं लखन घनघोरिया द्वारा संयुक्त रुप से ध्यानाकर्षण लाया गया था। जिसका वक्तव्य मंत्री ने दिया।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जबलपुर शहर में मल जल निकासी परियोजना के अंतर्गत 362 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने एवं एसटीपी निर्माण और घरों के हाउस कनेक्शन का कार्य चल रहा है जो प्रगति पर है। इस योजना में 100 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण किया जाना है। यह कार्य मार्च 2022 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। यह कार्य पूर्ण होने पर घरों के सीवेज पाइप को सीवर लाइन के माध्यम से जोड़ते हुए उसे मल जल शोधन संयंत्र में ले जाया जाएगा। जहां उसका शुद्धिकरण होगा। उक्त कार्य के पूर्ण होने पर मां नर्मदा जी में मिल रहे गंदे पानी को पूर्णता रोका जा सकेगा। विधायक अशोक रोहाणी द्वारा प्रधानमंत्री आवास से संबंधित दूसरी किश्त के विषय में लाए गए एक अन्य ध्यानाकर्षण पर अपना वक्तव्य हुए आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि द्वितीय किश्त जारी करने का मापदंड हितग्राही द्वारा निर्माण कार्य लिटल लेवल पर पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य की प्रगति को जिओ चैटिंग करना जरूरी है। कैंट विधानसभा क्षेत्र के 1513 हितग्राही द्वारा लिंटल लेवल तक निर्माण की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सितंबर 2020 से नवंबर 2020 के मध्य द्वितीय किश्त प्रदान की गई है। शेष 832 हितग्राहियों में से लगभग 350 द्वारा लेवल का कार्य पूर्ण किया गया है। जिन्हें आगामी सप्ताह तक द्वितीय किस्त जारी कर दी जाएगी।

जिसमें जनता प्रसन्न हो वही रूप अच्छा : मुख्यमंत्री

गुरूवार को राज्य विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हास परिहास का दौर भी देखने को मिला। प्रश्नकाल शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री की पोशाक के विषय में बोलते हुए कहा कि आज वह कुछ अलग ही रूप में दिख रहे हैं। तभी संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी चुटकी भरे अंदाज में कहा कि आप अपना रूप बदलिए। नेता प्रतिपक्ष की ओर से भी तत्काल प्रभावी जवाब आया और उन्होंने कहा कि आप की तसल्ली के लिए दूसरे रूप में आएंगे। सदन में ठहाका तो तब लगा, जब लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने नेता प्रतिपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप एक ही कपड़े पहनते हैं, आखिर ऐसा क्या खाते हैं। जब इन नेताओं का संवाद खत्म हुआ तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने स्थान पर खड़े हुए और उन्होंने कहा कि जिसमें सभी की प्रसन्नता हो वही रूप अच्छा है। आप सभी लोगों के अलावा प्रदेश की जनता को भी प्रसन्न रहना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT