मास्क न लगाने वालों पर प्रशासन की बड़ी सख़्ती
मास्क न लगाने वालों पर प्रशासन की बड़ी सख़्ती Social Media
मध्य प्रदेश

छतरपुर: मास्क न लगाने वालों पर प्रशासन की बड़ी सख़्ती, लगवाई उठक-बैठक

Deepika Pal

छतरपुर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच लोगों द्वारा नियमों के उल्लंघन करने और लापरवाही बरतने की खबरें सामने आती जा रही हैं। इस बीच ही जिले के छत्रसाल चौराहे पर मास्क न पहनने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सजा के तौर पर उठक - बैठक लगवाई फिर जुर्माना वसूल कर आगे जाने दिया।

क्या है पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के छत्रसाल चौराहे का है जहां तैनात पुलिस प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतते हुए सजा दी जा रही है। जिसमें बीते गुरुवार रात जो भी लोग मास्क नहीं लगाए दिखाई दिए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सजा के तौर पर उठक -बैठक लगवाई। इस मौके पर जिले के एसडीएम और डीएसपी भी मौजूद रहे।

प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है रोको - टोको अभियान

इस संबंध में बताते चलें कि, कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रोको - टोको अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जो कोई भी मास्क लगाए नहीं दिखाई दिया उसको पहले समझाइश दी जाएगी इसके बाद चालानी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि, इससे पहले भी नियमों के उल्लंघन करने की खबर सामने आ चुकी हैं। जिस पर प्रशासन द्वारा लगाम कसने के बाद भी मामले सामने आते जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT