मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अध्यात्म विभाग की समीक्षा
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अध्यात्म विभाग की समीक्षा  Social Media
मध्य प्रदेश

भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अध्यात्म विभाग की समीक्षा की

Author : Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अध्यात्म विभाग की समीक्षा करते हुए कहा है कि गुरूनानक जी के 550वें प्रकाश पर्व पर नानक साहब से जुड़े देशभर के पाँच आस्था स्थलों को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में जोड़ा जाएगा। यह स्थल नांदेड़, महाराष्ट्र में स्थित तख्त सचखंड हुजुर साहिब, पंजाब के आंनदपुर में स्थित केशगढ़ साहिब, पंजाब के भठिंडा में स्थित दमदमा साहिब, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में स्थित पौंटा साहिब और मणिकर्ण साहिब हैं। गुरूनानक जी के 550वें प्रकाश पर्व पूरे मध्यप्रदेश में धूम-धाम से मनाया जाए, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ की जाएं। यह पर्व पूरे देश के आकर्षण का केन्द्र बने यह हमारा प्रयास होना चाहिए।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि :

प्रदेश में विभिन्न धर्मों के सभी आस्था स्थलों को सुनियोजित रूप से पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए। इसमें धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश के महाँकाल मंदिर सहित जितने भी सिद्ध स्थल है, वहाँ साउण्ड एंड लाइट शो की भी व्यवस्था हो। आने वाले श्रृद्धालुओं को इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व से अवगत करवाया जाए।

बैठक में तय किया गया :

मंदिरों से जुड़े जो भी एक्ट हैं उनमें आज की जरूरतों के हिसाब से आवश्यक संशोधन किए जाएं। मंदिरों के पुजारियों और उनके परिवार के लिए कल्याणकारी योजनाएँ भी चलायी जाएँगी। जिसमें बीमा उनके बच्चों की शिक्षा तथा अन्य सुविधाएँ शामिल रहेंगी।

राम वन पथ गमन विकास परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रगति की जानकारी माँगी। महाकाल विकास योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि इसकी एक अलग बैठक में समीक्षा की जाएगी। जिसमें अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने खण्डवा स्थित दादाजी दरबार के विकास के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह स्थल देश के करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है। इसके विकास में आने वाले श्रृद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT