प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि
प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि Social Media
मध्य प्रदेश

भारत के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण काल जहां जारी है वहीं, इस बीच कई महान विभूतियों की पुण्यतिथि सामने आ रही हैं। आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि है, बता दें कि आज के दिन ही लाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम ने पूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि :

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

MP कांग्रेस ने भी किया ट्वीट

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन किया है

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर, 1989 को एक धनाढ्य वकील मोतीलाल नेहरू के घर हुआ था, नेहरू कश्मीरी वंश के सारस्वत ब्राह्मण थे, जवाहरलाल नेहरू ने 1912 में वकालत शुरू की। 1916 में उनकी शादी कमला नेहरू के साथ हुई, उन्हें आधुनिक भारत का रचयिता माना जाता था।

27 मई 1964 को हुआ था नेहरू का निधन :

बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि है, 27 मई 1964 को जवाहर लाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर आज देश उनको याद कर रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT