भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति Bhairon Singh Shekhawat की जयंती
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति Bhairon Singh Shekhawat की जयंती Social Media
मध्य प्रदेश

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति Bhairon Singh Shekhawat की जयंती पर सीएम ने किया सादर नमन

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत (Bhairon Singh Shekhawat) की जयंती हैं, आज के दिन ही ( 23 अक्टूबर, 1923) भैरो सिंह शेखावत का जन्म हुआ था। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने उन्हें नमन किया है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए किया नमन-

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आप न केवल कुशल राजनीतिज्ञ थे, बल्कि अच्छे प्रशासनिक अधिकारी भी थे। परिपक्व, जिम्मेदार तथा निडर व्यक्तित्व की छवि वाले राजनेता के रूप में आपका स्मरण सदैव किया जाएगा

नरोत्तम मिश्रा ने भी किया ट्वीट

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- पूर्व उपराष्ट्रपति व भाजपा के दिग्गज नेता श्री भैरोंसिंह शेखावत जी की जयंती पर सादर नमन। उन्होंने भारतीय राजनीति में अपने उच्च आदर्शों व विचारों की गहरी छाप छोड़ी। पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनका अद्वितीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि, भैरो सिंह शेखावत (Bhairon Singh Shekhawat) का जन्म 23 अक्टूबर, 1923 को राजस्थान के सीकर जिले में हुआ था। पिता की मृत्यु हो जाने के कारण भैरो सिंह शेखावत केवल स्कूल स्तर की पढ़ाई ही संपन्न कर पाए, परिवार को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शेखावत ने किसान और सब-इंसपेक्टर के रूप में भी कार्य किया था।

भारत के 11वें उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व CM थे भैरो सिंह शेखावत

बता दें कि, भैरो सिंह शेखावत भारत के ग्यारहवें उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री थे, वे राजस्थान के राजनीतिक क्षितिज पर काफ़ी लम्बे समय तक छाये रहे, राजस्थान की राजनीति में उनका जबर्दस्त प्रभाव था। राजस्थान में जब वर्ष 1952 में विधानसभा की स्थापना हुई थी, तब शेखावत ने अपना भाग्य आजमाया और विधायक बने। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलताएँ अर्जित करते हुए विपक्ष के नेता, फिर मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति के पद तक पहुँच गए। 'भारतीय जनता पार्टी' के सम्माननीय नेताओं में से वे एक थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT