सीएम शिवराज ने 'अंकुर' कार्यक्रम का किया शुभारंभ
सीएम शिवराज ने 'अंकुर' कार्यक्रम का किया शुभारंभ Social Media
मध्य प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम शिवराज ने 'अंकुर' कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है, इस दिन कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है, इस बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश में ‘अंकुर’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

सीएम ने अंकुर कार्यक्रम का शुभारंभ अपने करकमलों से किया :

मिली जानकारी के मुताबिक आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण अभियान 'अंकुर' कार्यक्रम का शुभारंभ अपने करकमलों से किया है, इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'अंकुर' कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण करने वाले विभिन्न जिलों के नागरिकों से वार्तालाप की है।

सीएम ने पौधरोपण करने वाले विभिन्न जिलों के नागरिकों से की वार्तालाप

  • गुना जिले की सुनीता अग्रवाल ने बताया- हमें पेड़ लगाने की प्रेरणा मुख्यमंत्री जी आप से ही मिली है। हमारे घर के सामने पार्क है हमने उसमें कई तरह के पेड़ लगाएं हैं।

  • हरदा से मुकाती ने बताया- 90 के दशक से वह वृक्ष संरक्षण का कार्य कर रहे हैं। पेड़ कम होने से नदियों का अस्तित्व भी खतरे में आ गया। तब मैंने तय किया कि बिगड़े हुए जंगल और नदियों का संरक्षण करेंगे। मंडला में रूपारेल नदी के किनारे 400 एकड़ में घना जंगल विकसित किया गया है।

  • निवाड़ी से बेटी ज्योति अहिरवार ने बताया- दो सालों से पेड़ लगा रही हैं और इससे मन की शांति मिलती है। श्री चौहान ने कहा कि निवाड़ी में अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे ज्यादा पंजीकरण करवाने के लिये निवाड़ी के वासियों को बधाई देता हूँ।

  • दतिया जिले की श्वेता भोरे ने बताया- हमें पेड़ लगाने की प्रेरणा जन अभियान परिषद से मिली, मैंने जो पौधा लगाया है मैं उसकी सेवा अपने बच्चे की तरह करूंगी।

  • सीहोर के पवन जैन ने बताया- कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए हम सभी को नीम का पौधा लगाना चाहिए। साथ ही जो पौधा हम लगा रहे हैं उसकी देखरेख पूरी जिम्मेदारी से करनी चाहिए। प्रदेश के सभी युवाओं से आग्रह है कि वो अपने घर में एक पेड़ जरूर लगाएं।

'अंकुर' कार्यक्रम में सीएम ने कही ये बात ;

'अंकुर' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है, जिस ढंग से हमने भौतिक प्रगति के लिए प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया, यही गति रही तो 2050 तक पृथ्वी की सतह के तापमान 2 डिग्री बढ़ जाएगा। इससे ग्लेशियर पिघलेंगे और अन्य नुकसान होंगे।

वृक्षारोपण कर हम सिर्फ पेड़ नहीं लगा रहे, ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं! हमें अपने लिए, अपनों के लिए और इस धरती के लिए पेड़ लगाना चाहिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-

निवाड़ी में अंकुर कार्यक्रम में सबसे ज्यादा कराए गए हैं रजिस्ट्रेशन: CM

इस बीच सीएम शिवराज बोले कि मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में अंकुर कार्यक्रम में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं, मैं निवाड़ी जिले को बधाई देता हूँ। यह जिला सबको प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि- परिवार के सदस्यों के जन्मदिन के अवसर पर हम पेड़ लगा सकते हैं, यह उनके जन्मदिन को हमेशा याद दिलाएगा, और पर्यावरण को भी स्वच्छ रखेगा। इससे पवित्र कार्य हो ही नहीं सकता।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT