Nirmaljit Singh Sekhon की जयंती
Nirmaljit Singh Sekhon की जयंती Social Media
मध्य प्रदेश

निर्मलजीत सिंह सेखों की जयंती पर सीएम शिवराज ने किया कोटि-कोटि नमन

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच कई महान विभूतियों की जयंती सामने आ रही हैं, इस बीच ही आज निर्मलजीत सिंह सेखों (Nirmaljit Singh Sekhon ) की जयंती है, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्मलजीत सिंह सेखों की जयंती पर उन्हें नमन किया।

सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए किया नमन-

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- 1971 के युद्ध में पाकिस्तान में घुसकर उसके विमानों को मार गिराने वाले,परमवीर चक्र से सम्मानित, निर्मलजीत सिंह सेखों जी की जयंती पर कोटिश: नमन, राष्ट्र गौरव व स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले वीर सपूत की गौरव गाथा सदैव युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करेंगी।

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट-

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की जयंती पर उन्हें सादर नमन! भारतीय सेना के वीर सपूत सेखों का राष्ट्र प्रेम और बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

मंत्री विश्वास सारंग ने भी किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी ट्वीट कर कहा- 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अकेले दम पर श्रीनगर एयरबेस को बचाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

17 जुलाई 1945 को लुधियान में हुआ था निर्मलजीत सिंह का जन्‍म

भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 के हीरो रहे और पाकिस्तान के लिए साक्षात काल के रूप में रहे फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का आज (17 जुलाई) को जन्म दिवस है, आज ही के दिन सन 1947 को रूरका गाँव, लुधियाना, पंजाब में इस परमवीर का जन्म हुआ था।

बताते चलें कि मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्‍मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों ने पाकिस्‍तानी वायुसेना के छह-छह लड़ाकू विमानों का अकेले सामना किया। उन्‍होंने 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध में जो बहादुरी दिखाई, उसकी बदौलत हम श्रीनगर एयरबेस बचाने में कामयाब रहे, वर्ष 1971 में फ्लाइंग अफसर निर्मलजीत सिंह सेखों की बहादुरी के किस्से आज भी विख्यात हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT