'ईश्वर चंद्र विद्यासागर' की पुण्यतिथि
'ईश्वर चंद्र विद्यासागर' की पुण्यतिथि  Social Media
मध्य प्रदेश

महान समाज सुधारक 'ईश्वर चंद्र विद्यासागर' की पुण्यतिथि पर CM ने किया नमन

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज महान विचारक और समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि है, आज के दिन (29 जुलाई) को महान समाज सुधारक 'ईश्वर चंद्र विद्यासागर' का निधन हुआ था। ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर नमन किया है।

सीएम शिवराज नेे किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और साहित्यकार ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को मिटाने और नारी शिक्षा तथा विधवा पुनर्विवाह के लिए जलाई गई आपकी परोपकार की अलख समाज को सदैव दिशा प्रदान करती रहेगी।

आज निवास पर CM ने उनके चरणों में किया नमन

बता दें कि आज निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान विचारक और समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में नमन किया।

नरोत्तम मिश्रा ने भी किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- "एक मनुष्य का सबसे बड़ा कर्म दूसरों की भलाई और सहयोग होना चाहिए, जो एक संपन्न राष्ट्र का निर्माण करता है" भारतीय पुनर्जागरण के आधार स्तंभ, महान समाज सुधारक और शिक्षाविद श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

आपको बताते चलें कि, ईश्वर चंद्र विद्यासागर (Ishwar Chandra Vidyasagar) का जन्म 26 सितंबर 1820 को बंगाल के मेदिनीपुर जिले में एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बता दें कि, उन्होंने अपनी पढ़ाई स्ट्रीट लाइट (सड़क किनारे लगे लाइट) के नीचे बैठकर की थी, क्योंकि उनका परिवार गैस या दूसरी कोई लाइट खरीद नहीं सकता था, लेकिन उन्होंने कम सुविधाओं में ऐसी पढ़ाई की जो आज भी मिसाल है।

29 जुलाई 1891 में ईश्वर चंद्र विद्यासागर का निधन हो गया था

वहीं, महान समाज सुधारक 'ईश्वर चंद्र विद्यासागर' का 29 जुलाई 1891 में कोलकाता में निधन हो गया था, उनका महान समाज सुधारक औऱ शिक्षाविद थे, उनका जीवन इतनी मिसालों से भरा हुआ कि बंगाल के समाज में उनका दर्जा किसी भगवान से कम नहीं माना जाता।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT