भोपाल स्मार्ट पार्क में CM शिवराज ने रोपा कदम्बा का पौधा और कहा- पेड़ पौधों को प्रेम दे
भोपाल स्मार्ट पार्क में CM शिवराज ने रोपा कदम्बा का पौधा और कहा- पेड़ पौधों को प्रेम दे Twitter
मध्य प्रदेश

भोपाल स्मार्ट पार्क में CM शिवराज ने रोपा कदम्ब का पौधा और कहा- पेड़ पौधों को प्रेम दे

Author : Priyanka Sahu

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। पर्यावरण को बचाने के लिए देश के नेता व अन्‍य लोग पेड़ पौधे लगाने हेतु पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, विश्व को बचाने, धरती के अस्तित्व को बचाने एवं मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए धरती को रहने लायक करना होगा और इसके लिए वृक्षारोपण करना बेहद अनिवार्य है। इस दौरान मध्‍यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान अपने प्रदेश को हरा भरा बनाने हेतु 'One Plant A Day' के तहत हर दिन एक पौधा लगा रहे हैं और आज उन्‍होंने स्मार्ट पार्क में कदम्ब का पौधा लगाया है।

CM शिवराज ने लगाया कदम्ब फूलदार वृक्ष :

मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधा लगाने के क्रम में आज बुधवार को स्मार्ट पार्क में कदम्ब का पौधा लगाया और कहा- कदम्ब फूलदार वृक्ष है। इसके पत्ते महुए के पत्तों जैसे तथा फल नींबू की तरह गोल होते हैं। यह हरियाली बढ़ाने व पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

पेड़-पौधों को प्रेम दें, देखभाल करें :

उन्‍होंने ट्वीट के जरिए भी पौधरोपण को लेकर कहा कि, ''ऐ धरा की हरियाली, पेड़-पौधों तुम्हें प्रणाम। तुम्हीं से जीवन, तुम्हीं से आराम। हम सबकी हर सांस है तुम्हारी ऋणी, प्राणवायु देने वालों तुम्हें प्रणाम।। आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में कदम्ब का पौधा लगाया। पेड़-पौधों को प्रेम दें, देखभाल करें और पौधरोपण भी करें।''

बता दें कि, मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने प्रतिदिन एक पौधा रोपने का संकल्प लिया है। उन्‍होंने नर्मदा जयंती के अवसर पर 19 फरवरी, 2021 को अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'One Plant A Day' यानी प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। इसी दिन से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प सतत् जारी है। अभी तक राजधानी भोपाल में वे कई पौधों का रोपण कर चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT