सीएम शिवराज ने कलाम की जयंती पर किया नमन
सीएम शिवराज ने कलाम की जयंती पर किया नमन Priyanka Yadav-RE
मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम की जयंती पर किया कोटिश: नमन

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज यानि (15 अक्टूबर) का दिन भारतीय इतिहास में बेहद खास है क्योंकि आज ही पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम (A.P.J Abdul Kalam) का जन्म हुआ था, आज पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम की जयंती पर सीएम शिवराज ने सलाम किया है। शिवराज ने ट्वीट के जरिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया है। डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम शांत व्यक्तित्व वाले एक महान वैज्ञानिक थे।

शिवराज ने डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम की जयंती पर किया नमन :

बताते चलें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम की जयंती पर ट्वीट कर कहा है कि इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे -अब्दुल कलाम! आगे कहा कि भारत के नवनिर्माण के सपने को अपने साथ हर देशवासी की आंखों में बांट देने वाले महान स्वप्नद्रष्टा, #APJAbdulKalam की जयंती पर नमन! विश्व के प्रथम पंक्ति में भारत सबसे आगे खड़ा हो; आपका यह स्वप्न निःसंदेह साकार होगा।

महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट-

बताते चलें कि आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है, 15 अक्टूबर सन 1931 को रामेश्वरम (तमिलनाडु) में अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था। एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉक्टर अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम था। बता दें कि डॉ. कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे थे। देश और दुनिया के कुछ विरले लोगों में से एक थे मिसाइल मैन 'कलाम' 27 जुलाई 2015 को डॉ. कलाम ने अंतिम सांस ली थी।

मिश्रा ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर हृदय से किया नमन :

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर हृदय से नमन किया, उन्होंने 21वीं सदी के सक्षम और समर्थ भारत का सपना देखा और इस दिशा में अपना विशिष्ट योगदान दिया। उनका बेहद सौम्य, सरल व्यवहार और आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

मिश्रा ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर हृदय से किया नमन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT