सुषमा स्वराज की जयंती
सुषमा स्वराज की जयंती Social Media
मध्य प्रदेश

सुषमा स्वराज की जयंती: CM ने कहा- वे सदैव हम सबकी स्मृतियों में जिंदा रहेंगी

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज यानि 14 फरवरी को भारतीय राजनीति की लोकप्रिय नेता, कुशल वक्ता, भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती है। भारतीय राजनेता सुषमा स्वराज का जन्‍म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला कैंट में हुआ था, सुषमा स्वराज की जयंती पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया याद।

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया ट्वीट-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम चौहान ने आज ट्वीट के माध्यम से कहा- मां सरस्वती की वरद पुत्री, पूर्व विदेश मंत्री एवं हमारी श्रद्धेय बहन श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती है। आज वे बहुत याद आ रही हैं। उनके व्यवहार में हम सबके लिए न केवल बहन का प्यार था, बल्कि ममत्व के पवित्र भाव से भी वह भरी हुई थीं।

CM शिवराज ने कहा -

मुख्यमंत्री शिवराज ने सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा है कि आज बहन सुषमा स्वराज की जयंती है। दीदी सुषमा स्वराज अपनी अद्भुत वक्तत्व कला और असाधारण जनकल्याणकारी कार्यों से सहज ही सबको अपना बना लेती थीं, कुशल प्रशासकीय गुणों से संपन्न उनके मार्गदर्शन और स्नेहिल छाया को काल ने हमसे असमय छीन लिया, वे सदैव हम सबकी स्मृतियों और दिलों में जिंदा रहेंगी।

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर भारतीय नारी शक्ति की प्रतीक, ओजस्वी वक्ता पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज जी की जयंती पर शत-शत नमन किया, कहा कि सरलता, सौम्यता और कर्मठता के प्रतीक सुषमा का राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि लोकप्रिय नेता सुषमा स्वराज की आज 69वीं जयंती है, भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान विदेश मंत्री का पद संभाला था, विदेश में रह रहे भारतीयों की मदद की दिशा में किए गए उनके काम को आज भी याद किया जाता है, 6 अगस्त 2019 को हार्ट अटैक से सुषमा स्वराज का निधन हो गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT