सीएम ने विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित गांव में नागरिकों से की चर्चा
सीएम ने विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित गांव में नागरिकों से की चर्चा Social Media
मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज सिंह ने आज विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित गांव में नागरिकों से की चर्चा

Sudha Choubey

विदिशा, मध्य प्रदेश। एमपी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) आज विदिशा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने नागरिकों से चर्चा की।

शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से की चर्चा:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि, "आज मैं मध्यप्रदेश के सभी बाढ़ प्रभावित भाई बहनों से यह कहने आया हूं कि संकट और परेशानी तो है, लेकिन शिवराज आपको इस संकट के पार निकाल कर ले जाएगा।"

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "मैं जानता हूं कि विदिशा, रायसेन, सागर, मुरैना, भिण्ड, श्योपुर सहित अनेक जिलों के गांवों में बाढ़ ने कहर ढाया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मैंने दौरा किया है, कई मकान मलबे के ढेर रह गये, घर का सामान और खेतों में फसल खराब हो गई।"

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "जहां पानी के बढ़ने की आशंका थी, वहां पहले से ही लोगों को हमने ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने का काम किया। राहत एवं बचाव कार्य में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान लगे थे। मैंने सेना के हेलिकॉप्टर को भी बुला लिया, ताकि इस चुनौती से निपटा जा सके।"

उन्होंने कहा कि, "बाढ़ प्रभावितों के जिनके मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गये हैं, उनके रहने की अस्थायी व्यवस्था तो करेंगे ही, मकान को बनवाने का इंतजाम भी किया जायेगा।"

सीएम ने क्षतिग्रस्त हुए मकानों का किया अवलोकन:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के गांवों में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि, "किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आपके नुकसान की भरपाई कर पुन: आपके जीवन को पटरी पर लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।"

बता दें कि, मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पिछले दिनों हुई अतिवर्षा व बाढ़ के कारण यहां के रहवासियों का जीवनपूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में भारी बारिश और बाढ़ के कारण मकान ढह गए हैं, साथ ही पशु हानि व अन्य सामग्री की क्षति हुई है, जिसके प्रारंभिक सर्वे के आधार पर राहत राशि दी जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT