मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा Social Media
मध्य प्रदेश

कांग्रेस, कमलनाथ सरकार के अंत की जिम्मेदार है: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Aditya Shrivastava

मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वायरल ऑडियो के बाद से राजनीतिक बवाल जारी हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि केंद्र में रहते हुए जो कांग्रेस हमेशा राज्य सरकारों के लिए भस्मासुर रही। वही कांग्रेस कमलनाथ सरकार के अंत की भी जिम्मेदार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अलोकतांत्रिक शौक रखने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की बातें कर रही है। देश की जनता से यह छुपा नहीं है कि जब-जब कांग्रेस की केन्द्र में सरकार थी। उसने असंवैधानिक तरीकों से राज्य सरकारों को कुचला है।

उन्होंने कहा, केंद्र में रहते हुए जो कांग्रेस हमेशा राज्य सरकारों के लिए भस्मासुर रही। वही कांग्रेस कमलनाथ सरकार के अंत की भी जिम्मेदार है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 105 सरकारें गिरा चुकी कांग्रेस में 106वीं सरकार गिराने का श्रेय दिग्विजय सिंह को जाता है।

शर्मा ने भाजपा वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन करते हुए कहा कि सिंधिया जी ने कमलनाथ सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार एवं जन विरोधी कार्यों के खिलाफ आवाज उठाई और जनता का अहित कर रही कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया। मेरी कांग्रेस को सलाह है कि कमलनाथ सरकार के गिरने का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की बजाय आत्ममंथन करें, समस्या की जड़ कांग्रेस के अंदर ही है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT