कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कोरोना से निधन
कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कोरोना से निधन Syed Dabeer Hussain - RE
मध्य प्रदेश

कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कोरोना से निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। देशभर में घातक कोरोना वायरस का कहर जारी है वहीं कोरोना वायरस के कारण तेजी से मौत की खबरें सामने आ रही हैं, अब दुखद खबर मध्यप्रदेश से सामने आई, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का निधन हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा के निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया है।

कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने AIIMS अस्पताल में ली अंतिम सांस :

बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा कोरोना से पीड़ित थे, संक्रमण के चपेट में आने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, गंभीर बीमारी से लड़ते हुए आज मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा के निधन पर सीएम शिवराज, कमलनाथ समेत इन नेताओं ने जताया शोक

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुख-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि

कमलनाथ ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ट्वीट, कहा- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे सदैव पार्टी के प्रति समर्पित , संघर्षशील, सक्रिय व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिये क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।

पीसी शर्मा ने किया ट्वीट

कांग्रेस प्रवक्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री दुर्गेश शर्मा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है... बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें॥ ॐ शांति... विनम्र श्रद्धांजलि....

दिग्गी ने किया शोक व्‍यक्‍त :

दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट, कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा के निधन की दुःखद खबर है। वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। ये समूचे कांग्रेस परिवार की क्षति है। मैं उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ हूँ। ॐ शांति ॐ शान्ति ॐ शांति

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT