प्रदेश को बना दिया भ्रष्टाचार: कांग्रेस
प्रदेश को बना दिया भ्रष्टाचार: कांग्रेस Social Media
मध्य प्रदेश

जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण 50000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार

Priyanka Sahu

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। मध्‍य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर हमलेबाजी का दौर चल रहा है। इस बीच नीमच के जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण रिश्वत को उज्जैन लोकायुक्त टीम द्वारा 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में कांग्रेस ने गोपाल चारण की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर निशान साधा है।

मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का प्रदेश बना दिया :

दरअसल, कांग्रेस ने गोपाल चारण की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का प्रदेश बनाएं जाने का आरोप लगाया है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से ट्वीट जारी कर लिखा- बीजेपी नेता और नीमच जिले की जावद जनपद का अध्यक्ष गोपाल चारण 50000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार हुआ है। मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का प्रदेश बना दिया। सुबह घोटाला, शाम भ्रष्टाचार, दिन दोपहर हत्या, ग़ज़ब है सरकार।

कैसे हुई गोपाल चारण की गिरफ्तारी :

बता दें कि, खोर पंचायत क्षेत्र के गांव खेड़ा राठौर में सामुदायिक भवन सह ई-कक्ष का निर्माण 5 लाख रुपये की राशि से होना था, लेकिन 10 परसेंट के हिसाब से नीमच के जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण ने 50,000 की रिश्वत की मांग की थी, जिसके चलते सरपंच बलराम जाट ने मामले की शिकायत लोकायुक्त में की, इस आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया, सहीं होने पर आज प्लानिंग के तहत जावद जनपद कार्यालय में दबिश देकर रिश्वत लेते उन्‍हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है और अब आरोपी जनपद अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT