पीसी शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया
पीसी शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया Syed Dabeer Hussain - RE
मध्य प्रदेश

गांव-गांव पहुंचकर BJP सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी कांग्रेस : पीसी शर्मा

राज एक्सप्रेस

भोपाल, मध्यप्रदेश। भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बिजली संकट, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचना है और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करना है। यह बात कांग्रेस की जनजागरण अभियान के प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भोपाल, बैरसिया, आष्टा, सीहोर, राजगढ़, ब्यावरा एवं अन्य जिलों के विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कही।

श्री शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल कांग्रेसजनों को बताया कि हमें किस तरह भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बिजली संकट, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचना है और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि जन जागरण अभियान प्रदेश के सभी जिलों, ब्लाकों, सेक्टर, मंडल स्तर पर चलाया जाएगा, जिसमें लोकसभा, विधानसभा, जिला और ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थी भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर आमजन के बीच पहुंचेंगे।

मुख्य वक्ता पीयूष बबेले ने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा कि हमें अपनी बात किस ढंग से रखना है, आमजन हमारी किस बात से प्रभावित होता है उस पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रथम चरण के प्रशिक्षण शिविर में वर्धा से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर आए जन जागरण अभियान के सह प्रभारी मृणाल पंत, अवनीश भार्गव, ललित सेन ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी बात रखते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों को आजादी के आंदोलना में कांग्रेस की भूमिका और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी दी और आमजनों को इससे उबारने के नुख्से बताए। अभियान के सह प्रभारी यासिर हसनाथ सिद्वीकी ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए अभियान के उद्देश्य और भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अभियान की महिला विंग प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विभा पटेल ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT