पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  Social Media
मध्य प्रदेश

भोपालः दिग्गी ने आरएसएस और बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Author : Deepika Pal

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने आरएसएस और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवादित बयान दिया है। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ करते हुए मजबूर नहीं मजबूत सरकार के रूप में बताया है। सिंह का आरोप है कि, विपक्ष और आरएसएस संविधान को नहीं मानती और विपक्ष द्वारा महात्मा गांधी और नेहरू की छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री का बयानः

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि, भाजपा और आरएसएस भारतीय संविधान को नहीं मानती है और मोदी की विपक्ष सरकार के द्वारा महात्मा गांधी और नेहरू की छवि को बिगाड़ने की योजना बनाई जा रही है। वे यह नहीं जानते है कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव रखने और मजबूती के लिए नेहरू ने किस प्रकार से योगदान दिया है नेहरू नहीं होते तो आज भारत देश अर्थव्यवस्था में आगे नहीं होता।

विपक्ष में अफवाहें फैलाने की दी जाती है ट्रेनिंग- सिंह :

विपक्ष के द्वारा अफवाहें फैलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है, वहीं स्वतंत्रता सेनानियों को बदनाम किया जा रहा है। देश में चल रहे मुद्दों में मंदिर- मस्जिद का तो फैसला खत्म हो गया लेकिन शबरीमाला जैसे मुद्दे पर कोर्ट के फैसले को भाजपा क्यों नहीं मानती, डरती क्यों है? वहीं राम मंदिर के निर्माण के फैसले को आसानी से मान गई ।

कमलनाथ मजबूत मुख्यमंत्री हैं मजबूर नहीं :

हाल ही में विपक्ष नेता द्वारा कमलनाथ सरकार और मुख्यमंत्री कमलनाथ को मजबूर बताने वाले बयान पर कहा कि, प्रदेश की कमलनाथ सरकार मजबूर नहीं मजबूत है। वहीं विपक्ष ने कहा है कि सरकार 2 से 3 महीने ही चलेगी तो यह गलत है यह सरकार पूरे 5 साल चलेगी जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT