दमोह उपचुनाव की मतगणना शुरू
दमोह उपचुनाव की मतगणना शुरू Social Media
मध्य प्रदेश

दमोह उपचुनाव की मतगणना शुरू, परिणाम को लेकर BJP-कांग्रेस की बढ़ीं धड़कनें

Author : Deepika Pal

दमोह, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी का संकटकाल जहां जारी है वहीं दूसरी तरफ संकट के माहौल में आज रविवार दमोह विधानसभा चुनाव की मतगणना का दिन है जहां विधानसभा क्षेत्र में भाजपा या कांग्रेस किसकी सत्ता होगी यह तय होगा। मतगणना में पोस्टल वैलेट के बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू हो गई है।

विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र आठ बजे से शुरू हुई मतगणना की प्रकिया

इस संबंध में बताते चलें कि, आज रविवार को विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55 दमोह की मतगणना पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई है जहां कॉलेज के कक्ष क्रमांक 7, 5 और 4 में की जा रही है। बता दें कि, पोस्टल वैलेट की गणना पूरी होने के बाद अब ईवीएम की काउंटिंग शुरू हो गई है। ताजा अपडेट के आधार पर सुबह 9:30 बजे उपचुनाव का पहला रुझान आया है जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 1633 वोटोें से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 2069 मिले, वहीं कांग्रेस के 3702 वोट मिले हैं। वही 9:50 मिनट पर पहले राउंड में 1817 वोटों से कांग्रेस आगे रही।

हंगामे के बाद आधे घंटे के लिए रुकी मतगणना

इस संबंध में बताते चलें कि, मतगणना के बीच रुझान को लेकर भाजपा ने हंगामा कर दिया था जिसके साथ आधे घंटे के अंतराल के बाद अब दोबारा 10:30 बजे मतगणना शुरू होगी। बताते चलें कि, दमोह विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को चुनाव हुए थे। इसमें कुल 59.81% मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग कर मतदान दिया था।

प्रत्याशियों ने लगाया चुनाव में एड़ी चोटी का जोर

इस संबंध में बताते चलें कि, दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है। मतगणना में शामिल 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नई गाइडलाइन जारी हुई है। जिसमें अब मतगणना स्थल में प्रवेश करने वालों को पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या फिर दो टीके लगने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT